फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   kid save himself from kidnappers

बच्चे की बहादुरी ने छुड़ाए किडनैपर्स के छक्के

Wed, 16 Mar 2016 02:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर Updated Wed, 16 Mar 2016 02:03 PM IST
विज्ञापन
kid save himself from kidnappers
किडनैपिंग - फोटो : concept photo

काशीपुर में बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रहे पांचवीं के छात्र अगवा कर लिया। लेकिन इस बहादुर बच्चे ने भी हौसला नहीं खोया और जान की परवाह किए बगैर बाइक से कूद गया और वहीं पास में जानवरों को बांधने आई गांव की ही एक महिला के पास भागकर पहुंच गया।

विज्ञापन


बदमाशों ने महिला से भी बच्चे को छीनने का प्रयास किया। लेकिन महिला के शोर मचाने पर दोनों बदमाश फरार हो गए। बाइक से कूदने के दौरान बच्चा घायल भी हो गया। पुलिस ने पीड़ित बच्चे के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


मंगलवार को ग्राम कल्याणपुर यूपी निवासी कुलदीप का छोटा पुत्र निखिल (13) पैगा चौकी क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया में अर्पणा पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। निखिल मंगलवार को कंप्यूटर का पेपर देने स्कूल गया था। पेपर देकर वह घर पैदल लौट रहा था तभी ग्राम गुलड़िया और शिवलालपुर अमरझंडा के निकट प्लेटिना बाइक में सवार दो बदमाशों ने निखिल को जबरन बाइक में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह उसे लेकर जाने लगे तो किसी तरह निखिल ने उनके चंगुल से छूटकर बाइक से छलांग लगा दी। इससे उसके नाक और सिर में चोट लग गई। इसी दौरान निखिल ने अपने ही गांव की एक महिला को सड़क किनारे जानवर बांधते देखा और वह दौड़कर महिला के पास पहुंच गया। इस पर दोनों बदमाशों ने भी उसका पीछा किया।

निखिल के पिता कुलदीप ने बताया कि गांव की महिला से भी दोनों ने उनके पुत्र निखिल को छीनने का प्रयास किया। जिस पर महिला ने शोर मचा दिया। शोर होने पर दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। तब महिला निखिल को घर ले आई। इधर, सूचना पर पुलिस भी पीड़ित छात्र के घर पहुंच गई और छात्र से पूरी जानकारी ली।

निखिल के पिता कुलदीप ने बताया कि अक्सर निखिल साइकिल से स्कूल जाता है। लेकिन साइकिल खराब होने पर वह आज पैदल ही स्कूल गया था। कुलदीप नैनी पेपर मिल में काम करता है। उनकी बड़ी पुत्री काशीपुर स्थित एक बालिका इंटर स्कूल में पढ़ती है। निखिल के अपहरण के प्रयास से पूरा परिवार और गांव के लोग दहशत में हैं।


समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। काशीपुर सीओ जीसी टम्टा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। छात्र ने लिफ्ट मांगी या उसका वाकई में अपहरण करने का प्रयास किया गया, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed