फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   kedarnath dham yatra now cancel

केदारनाथ धाम यात्रा पर लगा 'बैन'

Mon, 02 Sep 2013 08:14 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 Sep 2013 08:14 AM IST
विज्ञापन
kedarnath dham yatra now cancel

केदारनाथ धाम में आए जल प्रलय के बाद से ठप भगवान केदारनाथ की पूजा 11 सितंबर से दोबारा शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


पुजारियों और मंदिर समिति के सदस्यों का दल 10 को केदारनाथ पहुंच जाएगा। 11 को सुबह 7 से 11 बजे तक विधिवत पूजा होगी, लेकिन केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।

पढ़ें, मुंह उठाया और चल दिए केदारनाथ, अब नहीं चलेगा


इस संबंध में 30 सितंबर को बैठक होगी, जिसमें निर्णय लिया जाएगा। हालांकि मौसम को लेकर सरकार अभी भी सशंकित है, जिसके लिए जिला प्रशासन को मौसम की दुश्वारियों से निपटने के इंतजाम करने को कहा गया है।
विज्ञापन


बदरी-केदार मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ रविवार को हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने पत्रकारों को बताया कि मंदिर तक वही व्यक्ति जाएगा, जिसे जिला प्रशासन अनुमति देगा। मंदिर में पूजा अनवरत रखने को मंदिर समिति के 24-24 सदस्यों और पुजारियों की 10-10 दिन की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धाम के कपाट बंद होने तक होगी पूजा
दीपावली के बाद यम द्वितीया (भैया दूज) को केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने तक पूजा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ में बिजली, पानी की आपूर्ति सुचारु हो गई है। केदारनाथ को जोड़ने वाले ब्रिज भी बना दिए गए हैं। रहने और खाने की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।

वहीं बीएसएनएल के टावर को फिर से चालू कर फोन नेटवर्क बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। केदारनाथ हेलीपैड बना लिया गया है। हेलीपैड से मंदिर तक का रास्ता भी बन चुका है। प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ की टीम वहां तैनात है।

पढ़ें, ऐसे मिलेगा भगवान केदार को 'नव जीवन'

मेडिकल की टीम भी तैनात की जा रही है। मंदिर के आस-पास सफाई का काम पूरा हो चुका है। वहां अब कोई शव नहीं है।  इसके पहले वीडियो कांफ्रेंसिंग से गढ़वाल मंडलायुक्त डीएस गर्ब्याल तथा रुद्रप्रयाग के जिला अधिकारी दिलीप जावलकर से तैयारियों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल पूजा से जुड़े चिह्नित लोगों को ही सरकारी हेलीकॉप्टर से जाने की अनुमति होगी। खराब मौसम के कारण ऐहतियात बरतते हुए अन्य व्यक्तियों को मंदिर तक जाने की इजाजत नहीं है।

अनाधिकृत व्यक्तियों को रोकने के लिए सोनप्रयाग, गौरीकुंड और अन्य स्थानों पर पुलिस चेकपोस्ट बनाई गई है।

तीन धाम की यात्रा की घोषणा यथावत
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के मुताबिक केदारनाथ का सड़क मार्ग तैयार होने में अभी वक्त लगेगा। बाकी तीन धाम बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की सड़कों को हर हाल में 30 सितंबर तक खोलने का आदेश बीआरओ को दिए गए हैं।

इन धामों में यात्रा रोकी नहीं गई है। यात्री अभी भी वहां आ-जा रहे हैं, लेकिन एक अक्तूबर से कपाट बंद होने तक इन तीनों धामों में यात्रा को पूरी तरह यात्रा बहाल रखने का प्रयास किया जाएगा।

लोगों को मिलेंगे तोहफे
केदार घाटी में आए जल प्रलय से उबरने के लिए स्थानीय लोगों को रोजी-रोजगार के साथ ही शिक्षा के लिए सरकार कई तोहफे देने जा रही है। 11 सितंबर को एक तरफ केदारनाथ मंदिर में भगवान केदारनाथ की पूजा शुरू होगी।


दूसरी तरफ गुप्तकाशी को तहसील बनाने, वहां स्थित विद्यापीठ को अपग्रेड कर डिग्री कॉलेज बनाने के साथ बीए और बीकॉम की कक्षाएं संचालित करने की मंजूरी देने, एक आईटीआई, एक पालीटेक्निक और एक नर्सिंग कालेज खोलने का पत्थर लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की घोषणा में ये सभी शामिल हैं और हाथोंहाथ इन पर काम भी शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।

ये रहे बैठक में मौजूद
पर्यटन मंत्री अमृता रावत, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक शैलारानी, अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, प्रमुख सचिव एसएस संधु, डीजीपी सत्यव्रत, सचिव उमाकांत पंवार सहित शंकराचार्य के प्रतिनिधि, मंदिर समिति के पदाधिकारी, राज्य मौसम केंद्र के निदेशक आनंद शर्मा आदि।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed