फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   joining of guest teacher in uttarakhand

गेस्ट टीचरों को फिर मिल सकती है नियुक्ति

Mon, 18 Apr 2016 10:18 AM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 Apr 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
joining of guest teacher in uttarakhand
अतिथि शिक्षक - फोटो : AmarUjala

गेस्ट टीचरों के मामले में उत्तराखंड शिक्षा विभाग भले विभाग में शिक्षकों के पद रिक्त न होने की बात कर रहा है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। बेसिक से माध्यमिक स्तर पर वर्तमान में शिक्षकों के इक्का दुक्का नहीं बल्कि 11937 पद रिक्त हैं।

विज्ञापन


अगले एक महीने में यदि नई नियुक्ति और प्रमोशन से पांच हजार से अधिक शिक्षक मिल भी गए तो इसके बाद भी अतिथि शिक्षकों को समायोजित किया जा सकता है। शिक्षा विभाग में प्रवक्ताओं के 4971 और एलटी के 3415 कुल 8386 पद रिक्त हैं। वही प्राथमिक में 2158 और उच्च प्राथमिक में 843 पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा 31 मार्च को 550 से अधिक शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इस तरह प्राथमिक से लेकर माध्यमिक में शिक्षकों के वर्तमान में 11937 पद रिक्त हैं। जबकि अगले एक महीने में प्रवक्ता के पद पर 300 और एलटी के पद पर 2780 शिक्षकों की कुल 3080 शिक्षकों की नियुक्ति होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इसके बाद बेसिक से एलटी के पद पर कुछ अन्य शिक्षकों के प्रमोशन होने हैं और विभाग की ओर से प्रवक्ताओं के 1213 पदों के लिए लोक सेवा आयोग में किए गए अधियाचन में से कुछ और शिक्षक विभाग को मिल रहे हैं, लेकिन इस सबके  बावजूद विभाग में शिक्षकों के कई पद रिक्त रह जाएंगे। विभाग चाहे तो इन पदों पर समस्त अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति कर सकता है।

विभाग में शिक्षकों के कई पद रिक्त हैं, हम पहले चयनित नियमित शिक्षकों को नियुक्ति और प्रमोशन देंगे। इसके बाद देखेंगे कि कितने पद रिक्त रह गए हैं, रिक्त रह गए इन पदों पर अतिथि शिक्षकों को रखा जाएगा, लेकिन अभी नई विज्ञप्ति निरस्त करने संबंधी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- डी. सेंथिल पांडियन शिक्षा सचिव

आज हो सकता है अहम निर्णय
सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि राज्यपाल डा. केके पाल ने अतिथि शिक्षकों की नई विज्ञप्ति निरस्त करने और उनके समायोजन का आश्वासन दिया है। राज्यपाल डा. केके पाल से उनकी इस मसले पर बात हुई है। राज्यपाल का कहना था कि कुछ शिक्षक अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का विरोध कर रहे हैं।


जबकि ऐसा नहीं है विभाग नियमित शिक्षकों की नियुक्ति और प्रमोशन के बाद अतिथि शिक्षकों का समायोजन किया जा सकता है। भाजपा सांसद ने कहा कि राज्यपाल ने आज सोमवार को इस मसले पर विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई है। संभावना है कि इस मसले पर कोई अहम निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed