{"_id":"56fdfc1b4f1c1b8566f00105","slug":"jee-main-exam-tips","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेंस : बचे बस दो दिन, ऐसे करें परीक्षा की फाइनल तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई मेंस : बचे बस दो दिन, ऐसे करें परीक्षा की फाइनल तैयारी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 01 Apr 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
2.46 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा आज से
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग के महामुकाबले जेईई मेंस में अब दो दिन बचे हैं। तीन अप्रैल को परीक्षा का आयोजन होना है। अंतिम समय में कई अभ्यर्थी असमंजस में हैं कि तैयारी को कैसे अंतिम रूप दें। हमने फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स के विषय विशेषज्ञों से बारे में बात की। इसी आधार पर लास्ट मिनट टिप्स...
विज्ञापन
फिजिक्स : सभी चैप्टर में दिए गए फॉर्मूला को ध्यान से रिवाइज करें। गत वर्षो में आए प्रश्न पत्रों को एक बार देख लें, पैटर्न का अंदाजा लग जाएगा।
विज्ञापन
11 वीं में चैप्टर एरर एनालिसिस, ग्रेविटेशन, प्रॉपर्टीज ऑफ सॉलिड, 12 वीं के चैप्टर फोटोइलेक्ट्रिक इफेक्ट, एटम, न्यूक्लियस, वेव ऑप्टिक्स, इलेक्ट्रो मैग्नेटिक वेव छोटे चैप्टर हैं जो कि लास्ट टाइम पर कारगर हो सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा वर्क, एनर्जी एंड पावर, रोटेशन, वेव मॉशन, एलसीआर सर्किट, कैपेसिटर, मॉर्डन फिजिक्स भी रिवाइज कर लें। कोशिश करें कि इन दो दिनों में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक लगातार कोई सैंपल पेपर सॉल्व कर लें। आराम से छह से आठ घंटे की नींद लें।
केमिस्ट्री : इसमें करीब 60 प्रतिशत सवाल 12वीं और करीब 40 प्रतिशत सवाल 11वीं से आते हैं। एनसीईआरटी बुक में सभी नेम रिएक्शन और उनके मैकेनिज्म जैसे एलडोल रिएक्शन, कैनिजारो रिएक्शन, फ्रीडल क्राफ्ट रिएक्शन, हैलोफॉर्म रिएक्शन को अच्छी तरह से पढ़ लें।
फिजिकल कैमिस्ट्री में आयोनिक इक्वीलिब्रियम, रेडॉक्स कैथ्मस्ट्री, केमिल काइनेटिक्स, ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री में इंटर मीडिएट, एसिडिक, बेसिक प्रॉपर्टी, इनॉर्गेनिक कैमिस्ट्री में कॉर्डिनेशन कैमिस्ट्री एनालिटिकल कैथ्मस्ट्री, पी ब्लॉक महत्वपूर्ण हो सकते हैं। खास ख्याल रखें कि नए टॉपिक्स में उलझने के बजाय पुराने पढ़े हुए टॉपिक्स को रिवाइज करने पर फोकस रखें।
मैथ्स : मैथ्स में हर साल पांच से छह सवाल सीधे फार्मूलों पर आधारित पूछे जाते हैं। इसलिए फॉर्मूले रिवाइज जरूर कर लें। वेक्टर और थ्री डी से करीब चार सवाल, एप्लीकेशन ऑफ डेरिवेटिव्स से दो सवाल, लिमिट से तीन सवाल, मैटिक्स और डिटरमिनेंट से दो सवाल, कोनिक सेक्शन से तीन सवाल, कांप्लेक्स नंबर व क्वाड्रेटिक इक्वेशन से दो तीन सवाल पूछे जाते हैं।
ट्रिग्नोमेट्री से दो या तीन सवाल, कैलकुलस में फंक्शन, एरिया बाउंडेड बाय कर्व, डेफिनिट इंटिगरल, परम्यूटेशन कांबिनेशन जैसे टॉपिक्स काफी अहम हैं। मैथ्स में हमेशा प्रैक्टिस अहम होती है। गत वर्षों के प्रश्न पत्र भी पैटर्न समझाने का बेहतर तरीका है, क्योंकि बीते तीन साल जैसा पैटर्न ही इस साल भी रहने वाला है।
(बलूनी क्लासेज के शिक्षक एसके श्रीवास्वत, अभिषेक पांडे, अमृत अनुराग ठाकुर, आरके रमन, फैजी, एनएन जैदी, राजेश तिवारी और विजय कंडवाल, अचीवर्ज क्लासेज के शिक्षक मनु पंत, तपन पांडे, शेखर सुमन, नवनीत शर्मा, वीआर क्लासेज के शिक्षक वैभव राय की संयुक्त राय के मुताबिक।)