{"_id":"56f6eff04f1c1bac31f14e29","slug":"itbp-security-for-rebel-legislature","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITBP के बाद बागी विधायकों के आवास पर CISF बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ITBP के बाद बागी विधायकों के आवास पर CISF बल तैनात
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 27 Mar 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
हरक सिंह रावत के आवास पर तैनात आईटीबीपी जवान।
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में बदलते सियासी घटनाक्रम में शनिवार देर रात बागी विधायकों के आवासों पर आईटीबीपी जवान तैनात करने के बाद अब विधायक हॉस्टल पर सीआईएसएफ फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
रविवार को सुरक्षा के मद्देनजर विधायक हॉस्टलों में सीआईएसएफ बल तैनात कर दिया गया है। इससे पहले शनिवार को आईटीबीपी के जवानों की सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई थी। देहरादून की यमुना कॉलोनी और विधायक हॉस्टल पर जवानों ने मोर्चा संभाल लिया था।
विज्ञापन
खुफिया तंत्र के किसी अप्रिय घटना की आशंका में यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत का बागी विधायकों की खरीद-फरोख्त का कथित स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद से प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की आशंका जताई जा रही है। तब से बागी विधायक सुरक्षा के संबंध में सवाल उठा रहे थे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद तैनाती
देर रात केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बागी विधायक सुबोध उनियाल और उमेश शर्मा काऊ के आवास पर आईटीबीपी के जवान तैनात कर दिए गए थे। यमुना कॉलोनी में आईटीबीपी जवानों ने मोर्चा भी संभाल लिया था। यहां पर हरक सिंह रावत का भी आवास है।