{"_id":"190eab99b8165342b824545339caf649","slug":"in-honor-of-bapu-hoisting-in-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापू के सम्मान में केदारनाथ में हुआ ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापू के सम्मान में केदारनाथ में हुआ ध्वजारोहण
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 02 Oct 2013 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच अक्तूबर से दोबारा शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में खराब मौसम चिंता का कारण बना हुआ है। जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है। केदारनाथ की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन
रात को तापमान गिरने की वजह से कुछ स्थानों पर पानी जमने लगा है। बुधवार को भी केदारनाथ में दिन भर मौसम ने कई रंग बदले।
कर्मियों की अदला-बदली
सुबह बारिश होने के बाद लगभग 10 बजे से आधा घंटे तक मौसम साफ रहा। इस दौरान चौकी प्रभारी एसआई विपिन पाठक ने गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया।
इस दौरान चॉपर ने तीन फेरे मारे जिसमें बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मियों की अदला-बदली की गई। इसके बाद लगभग पांच घंटे लगातार बारिश रही।
चॉपर नहीं उड़ पाए
शाम को बारिश रुकी तो रामबाड़ा के ऊपर कोहरा छा गया जिससे चॉपर नहीं उड़ पाए। इधर, जिलाधिकारी दिलीप जावलकर ने बताया कि शारदीय नवरात्रि का मौका होने से यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है, लिहाजा यात्रा मार्ग में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
यात्रा पड़ाव सहित केदारनाथ स्थित लंगरों के लिए घोड़े-खच्चरों से रसद और ईंधन का ढुलान किया जा रहा है। धाम में पूजा, प्रसाद और भोग की व्यवस्था श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से कर दी गई है। जैसे-जैसे व्यवस्थाओं में सुधार होता जाएगा, यात्रा में लगाए गए प्रतिबंध भी कम होते जाएंगे।
विज्ञापन
खच्चर मालिकों को आज से मिलेगा मुआवजा
केदारनाथ जल प्रलय में मारे गए घोड़े-खच्चरों के मालिकों को बृहस्पतिवार से गुप्तकाशी में कैंप लगाकर मुआवजे का भुगतान किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित पशु स्वामी को 50 हजार रुपये प्रति खच्चर के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा।
कैंप में उसी प्रभावित पशु स्वामी को मुआवजा दिया जाएगा, जिस व्यक्ति के प्रार्थना पत्र पूर्ण हैं। जिस व्यक्ति के कागजात पूर्ण नहीं हैं, वह तत्काल वांछित दस्तावेज एसडीएम ऊखीमठ को उपलब्ध करा सकता है।