फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   house for disaster affected people

आपदाः पीड़ितों के लिए सरकार ने निकाला ऑफर

Thu, 17 Oct 2013 11:08 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Oct 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
house for disaster affected people

उत्तराखंड सरकार आपदा पीड़ितों के लिए एक नया ऑफर लेकर आई है। जिसके अंर्तगत सरकार ने उन पीड़ितों को दो च्वॉइस दी हैं। पहली ये कि रुपए लेकर खुद मकान बना लें और दूसरी ये कि बना-बनाया मकान ले लें।

विज्ञापन


आपदा में जिनके भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं, उसके बदले उन्हें अपना भवन बनाने को पांच लाख रुपए अथवा सरकार की ओर से बनाया जा रहा प्री-फैब्रिकेटेड मकान मिलेगा।
विज्ञापन


दो-दो लाख रुपए पहले दे चुकी सरकार
ऐसे पीड़ितों को दो-दो लाख रुपए पूर्व में ही बतौर क्षतिपूर्ति आपदा राहत मद से सरकार मुहैया करा चुकी है। इस तरह सात लाख रुपए हर पीड़ित को भवन के बदले मिल जाएंगे। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से पिछले हफ्ते तैयार किए गए भवन निर्माण नियमावली में इसका प्रावधान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही प्री-फैब्रिकेटेड भवन बनाने को विश्व बैंक से हुए करार में भी इस बात को स्पष्ट कर दिया गया है। जो लोग प्री-फैब्रीकेटेड भवन नहीं लेना चाहते, सरकार उन्हें अपना भवन खुद से बनाने को पांच लाख रुपए देगी। लेकिन यह राशि तीन किश्तों में मिलेगी।

तीन किश्त में मिलेंगे रुपए
पहले नींव भरने के लिए। उसके बाद आधे निर्माण पर और तीसरी किश्त पूर्ण रूप से भवन तैयार होने पर जारी होगी। पीड़ितों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त भवनों के बदले दो-दो लाख रुपए पहले ही एकमुश्त दिया जा चुका है।


खुद से भवन बनाने को सुरक्षित भूमि का प्रमाण पत्र एसडीएम से लाकर देना होगा। उसके बाद ही विश्व बैंक से जारी होने वाला धन मिलना शुरू होगा।

इस बीच भवन का निर्माण कार्य पूरा होने तक पीड़ितों को तीन-तीन हजार रुपए मासिक दर से किराया राशि सरकार देती रहेगी। भवन निर्माण के लिए दी जाने वाली मदद भी सरकार एक परिवार के हर भाई को अलग-अलग परिवार मानते हुए मुहैया कराएगी।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed