{"_id":"c334cf966a0f5c4c133d9799a6e784ef","slug":"hindu-muslim-unity-in-manglaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्लाह के बंदो ने दुर्गा के मंदिर में उठाई पत्तल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्लाह के बंदो ने दुर्गा के मंदिर में उठाई पत्तल
अमर उजाला, लक्सर
Updated Fri, 13 Sep 2013 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर भले ही सांप्रदायिक हिंसा की आग में झुलस रहा हो, लेकिन अपने क्षेत्र में शांति के साथ एकता, अखंडता और भाईचारे की गंगा बह रही है।
विज्ञापन
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में शुक्रवार को दुर्गा माता मंदिर की स्थापना दिवस पर आयोजित हवन, यज्ञ और भंडारे को दोनों समुदायों के लोगों ने कंधे से कंधा मिलाकर संपन्न कराया।
विज्ञापन
पढें, ...मदरसे के मैदान पर लगता है छड़ी मेला
विज्ञापन
लक्सर क्षेत्र में होली, दिवाली, रमजान, ईद या मोहर्रम का त्योहार हो, हिंदू-मुस्लिम आपस में मिलकर मनाते आए हैं। आम दिनों में भी दोनों वर्ग के लोग शादी-विवाहों में तन मन धन से सहयोग करते रहे हैं।
पढें, ...मुस्लिम ने लिखी थी बदरीनाथ की आरती
बिछाई दरी और उठाए पत्तल
शुक्रवार को कस्बे में राधा-अष्टमी के दिन मां दुर्गा माता मंदिर के स्थापना दिवस के मौके पर मंदिर में हवन, यज्ञ, र्कीतन, यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया था। इस पावन कार्यक्रम के हिंदू भाइयों के साथ-साथ मुस्लिम भाइयों ने भी पूरा सहयोग दिया।
भंडारे में कामिल हसन ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया तो खालिक खान ने खुद पंगत के लिए दरी बिछाने के साथ जूठी पत्तलें उठाईं।
पढें, कर्फ्यू में ढ़ील से दौड़ने लगी बसें
मुस्लिम भाईयों के जिम्मे व्यवस्था
शमशाद और शरीफ ने कीर्तन के लिए साउंड सिस्टम की व्यवस्था की। भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने इस कार्यक्रम में रहकर प्रसाद ग्रहण किया।
पढें, शर्मनाकः दुष्कर्म करने वाला आजाद, पीड़ित हड़ताल पर
इस मौके पर महमूद हसन, गालिब, नाजिर, महबूब, जमीला, सत्तो बेगम, राजेंद्र वर्मा, जसबीर, सुरेश, दिनेश आदि मौजूद रहे।