{"_id":"d8e1944cf733c5103c664a9fd5b416ca","slug":"heavy-snowfall-in-kedarghati","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारधाम में जमने लगी बर्फ, तकलीफ बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारधाम में जमने लगी बर्फ, तकलीफ बढ़ी
अमर उजाला, केदारनाथ
Updated Sun, 20 Oct 2013 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ में तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। इससे वहां बर्फ जमने लगी है। केदारनाथ धाम और बेस कैंप में तीसरे दिन भी बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
ठंड के कारण केदारनाथ में तैनात कर्मचारियों की तकलीफ बढ़ गई है। ठंडी हवाओं और पानी जमने के कारण उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। शनिवार शाम करीब चार बजे भी केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई जो एक घंटे तक चली।
विज्ञापन
रविवार को तापमान और नीचे चला गया। धाम में रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। शाम तक कुछ स्थानों में एक से दो इंच बर्फ जम गई। यदि मौसम सामान्य नहीं होता है, तो बर्फ टिकने की संभावना है। वहीं, ऊंची चोटियों सहित निचली चोटियों में भी लगातार हिमपात हो रहा है।
विज्ञापन