{"_id":"597ac6eaec1aaa21ceda951a33dc178c","slug":"yogguru-ramdev-brother-was-not-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्त में नहीं आया योगगुरु रामदेव का भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्त में नहीं आया योगगुरु रामदेव का भाई
अमर उजाला, हरिद्वार।
Updated Sat, 26 Oct 2013 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगगुरु रामदेव के भाई रामभरत की गिरफ्तारी को पुलिस ने कोर्ट में कुर्की के लिए वारंट जारी करने के लिए अपील दायर की है। वहीं पुलिस ने रामभरत की तलाश में सभी संभावित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की, लेकिन शनिवार को छठे दिन भी पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन
शनिवार को भी योगगुरु रामदेव के भाई रामभरत की गिरफ्तारी को पुलिस ने दबिश देना जारी रही, लेकिन छह दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस रामभरत को नहीं पकड़ पाई। पुलिस टीमों ने शुक्रवार रात को भी कई स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन
हरियाणा में उनके पैतृक गांव सैयद अलीपुर सहित, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, हरिद्वार और देहरादून में सभी संभावित स्थानों पर रामभरत की तलाश में छापामार कार्रवाई की है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने रामभरत की गिरफ्तारी को कुर्की की तिथि निर्धारित करने को कोर्ट में अपील दायर की है। जिसमें कोर्ट ने अपील स्वीकार कर ली है, हालांकि अभी कुर्की की तारीख तय नहीं की है।
वहीं रामभरत के वकील उत्तम सिंह चौहान का कहना है कि उन्होंने 28 अक्तूबर को कोर्ट में पेश होने के लिए याचिका दायर की। दूसरे अरेस्ट वारंट के खिलाफ स्टे लेने प्रक्रिया को सलाह ली जा रही है।