फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Yoga is the art of living a disciplined and disease free life: Ramdev

योग अनुशासित एवं रोगमुक्त जीवन जीने की कला: रामदेव

Tue, 21 Jun 2022 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Yoga is the art of living a disciplined and disease free life: Ramdev
हरिद्वार में पतंजलि वेलनेस सेंटर में योग करते योग गुरु स्वामी रामदेव व अन्य । - फोटो : HARIDWAR
8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मानवता को स्वस्थ एवं निरोगी जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से स्वामी रामदेव के नेतृत्व में पतंजलि वेलनेस केंद्र में भव्य योगाभ्यास का आयोजन हुआ। इस मौके पर स्वामी रामदेव ने कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक विरासत है। योग अनुशासित और रोगमुक्त जीवन जीने की कला, मानसिक एवं शारीरिक विकारों का शमन कर मनुष्य व प्रकृति के मध्य सामंजस्य स्थापित करने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पतंजलि वेलनेस में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से लाखों रोगियों के जीवन में नयी ऊर्जा एवं उमंग का संचार किया जा रहा है। योग को प्रचारित-प्रसारित करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा योगदान है। आजादी के 75 वर्ष में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के पतंजलि योग समितियों के सहयोग से देश के 75 ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक आईकोनिक स्थानों, 500 जिलों की लगभग 5000 तहसीलों में करोड़ों लोगों ने एकरूपता के साथ योग किया।
विज्ञापन

योग सत्र प्रार्थना के साथ प्रारंभ हुआ। सूक्ष्म व्यायाम एवं योगाभ्यास कराया गया। स्वामी रामदेव ने योग साधकों के साथ-साथ विश्व को अपनी जीवनशैली में योग को शामिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतंजलि गुरुकुलम के विद्यार्थियों ने कुश्ती, बाक्सिंग, ताइक्वांडो, सूर्य नमस्कार, दंड बैठक एवं योगासनों का प्रदर्शन किया। पतंजलि वेलनेस की इंटिग्रेटेड थैरेपी का भी लाइव प्रसारण हुआ। पतंजलि योग समिति देहरादून, कोटद्वार, हरिद्वार और रुड़की के हजारों योग साधकों ने योगाभ्यास में भाग लिया।

इस दौरान भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एनपी सिंह, पतंजलि योग समिति की मुख्य केंद्रीय प्रभारी साध्वी आचार्या देवप्रिया, भारत स्वाभिमान मुख्य केंद्रीय प्रभारी भाई राकेश, पतंजलि वेलनेस के निदेशक स्वामी विदेह देव, पतंजलि योग समिति देहरादून की अध्यक्ष सीमा जौहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed