{"_id":"6b0c18c631f545146d0a55c1","slug":"the-struggle-for-the-rights-of-farmers-and-laborers-will-intensify-in-uttarakhand-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-157253-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: किसान-मजदूरों के हक की लड़ाई उत्तराखंड में होगी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: किसान-मजदूरों के हक की लड़ाई उत्तराखंड में होगी तेज
Sun, 29 Nov 2026 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sun, 29 Nov 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (देहात) के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम हुआ
किसान, मजदूर, स्वास्थ्य, शिक्षा और युवाओं के रोजगार को बनाया मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई अब केवल खेती तक सीमित नहीं रहेगी। औद्योगिक क्षेत्रों में शोषण से लेकर स्वास्थ्य और शिक्षा की बदहाल व्यवस्था तक भारतीय किसान यूनियन (देहात) हर मुद्दे पर संघर्ष करेगी।
संगठन के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ममोज नागर ने कहा कि किसान, मजदूर और वंचित वर्ग जब तक अपनी ताकत एकजुट नहीं करेगा तब तक उसकी आवाज को गंभीरता से नहीं सुना जाएगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुशील नागर के संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि वे 24 घंटे किसान और मजदूरों के हितों के लिए काम कर रहे हैं।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप मुखिया ने कहा कि संगठन गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में संघर्ष के माध्यम से करीब 20 हजार युवाओं को रोजगार दिलाने में भूमिका निभा चुका है। प्रदेश अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि किसान परिवारों के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा और आम आदमी के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार महंगी होती जा रही हैं। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव जितेंद्र रोसा, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, मंडल प्रभारी विपिन भाटी, प्रमोद त्यागी जिला अध्यक्ष गाजियाबाद, जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर एडवोकेट विजय भाटी, प्रदेश महासचिव सुनील कुमार सिंह, प्रदेश प्रभारी आलोक कुमार, जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ग्रेवाल, जिला महामंत्री अमरीश सैनी आदि मौजूद रहे।