फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Worker dies due to electrocution in factory

Haridwar News: फैक्टरी में करंट लगने से कर्मचारी की मौत

Sun, 11 Jun 2023 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 07:24 PM IST
विज्ञापन
Worker dies due to electrocution in factory
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना, शव पोस्टमार्टम को भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली की गैस प्लांट चौकी क्षेत्र में फैक्टरी में करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम माथेपुर थाना वजीरगंज जिला गोंडा उत्तर प्रदेश निवासी संजीत पाासवान (25 वर्ष) पुत्र रामदेव एमके प्रिंट प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में काम करता था। शनिवार की देर शाम मशीन पर काम करते हुए अचानक करंट आने से वह झुलस गया। ये देख साथ में काम करने वाले कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

आनन-फानन में उसे सिडकुल स्थित मेट्रो अस्पताल में ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर गैस प्लांट चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed