फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   State-level judo competition concludes.

Haridwar News: जूडो में उधमसिंह नगर की पायल और देहरादून की अंशिका रहीं प्रथम

Sun, 27 Sep 2026 06:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
State-level judo competition concludes.
फोटो
विज्ञापन

रोशनाबाद में चल रही दो दिवसीय राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद में चल रही दो दिवसीय उत्तराखंड राज्य स्तरीय विद्यालय जूडो बालिका प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इसमें नैनीताल ने प्रथम, उधमसिंह नगर ने दूसरा और देहरादून ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता टीमों और खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी दी गई।
जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह ने बताया कि अंडर-14 बालिका वर्ग 23 किलोग्राम में पायल उधम सिंह नगर ने पहला, करिश्मा टिहरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 27 किलोग्राम वर्ग में हिमानी उधमसिंह नगर प्रथम रहीं। 32 किलोग्राम में अंशिका देहरादून ने प्रथम, नेहा नैनीताल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 36 किलोग्राम वर्ग में गीतांजलि नैनीताल में प्रथम, छाया उधम सिंह नगर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 40 किलोग्राम वर्ग में गुड़िया उधमसिंह नगर ने प्रथम, इशिका नैनीताल दूसरे नंबर पर रहीं। 44 किलोग्राम वर्ग में प्रियांशी उधमसिंह नगर ने प्रथम, दिव्या देहरादून दूसरे नंबर पर रहीं।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग 36 किलोग्राम वर्ग में निहारिका नैनीताल ने प्रथम, अदिति देहरादून ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 40 किलोग्राम वर्ग में डिंपल नैनीताल ने प्रथम, गुनगुन देहरादून दूसरे नंबर पर रहीं। 44 किलोग्राम वर्ग में भूमि मेहरा नैनीताल ने प्रथम, रश्मि उधमसिंह नगर ने दूसरा स्थान हासिल किया। 48 किलोग्राम वर्ग में शीतल उधमसिंह नगर ने प्रथम, आरुषि नैनीताल ने दूसरे नंबर पर आईं। 52 किलोग्राम वर्ग में अर्चना चौहान नैनीताल प्रथम, रितु उधमसिंह नगर दूसरे नंबर पर रहीं। 57 किलोग्राम वर्ग में चेतना नैनीताल प्रथम, खुशी टिहरी दूसरे नंबर आईं। 63 किलोग्राम वर्ग में सुहाना नैनीताल प्रथम, कृतिका देहरादून दूसरे नंबर पर रहीं। 70 किलोग्राम वर्ग में मानसी नैनीताल प्रथम, रिया उधमसिंह नगर दूसरे नंबर पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अभिषेक शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद विनोद कुमार, भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ के जिला संयोजक योगेश शर्मा, अंजेश कुमार, आलोक सिंह, पार्थिव, कनिका, उजमा परवीन, सीमा रानी, प्रीति सैनी, अनुज यादव, प्रीति जोशी, रवि कुमार, सुनीता देवी, आलोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed