{"_id":"6ab90fccce478891b7055038","slug":"divya-chauhan-selected-for-the-post-of-supply-inspector-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-154592-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दिव्या चौहान का पूर्ति निरीक्षक पद पर चयन, गांव में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दिव्या चौहान का पूर्ति निरीक्षक पद पर चयन, गांव में खुशी
विज्ञापन
बोंगला गांव की बेटी ने पीसीएस परीक्षा में हासिल की सफलता
ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। विकासखंड बहादराबाद के आत्मलपुर बोंगला गांव निवासी मास्टर रणबीर सिंह की बेटी दिव्या चौहान ने लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर पूर्ति निरीक्षक पद पर चयनित होकर जिले और गांव का नाम रोशन किया है।
सफलता हासिल करने के बाद शनिवार शाम दिव्या चौहान अपने पैतृक गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। घर पहुंचने पर मां ने बेटी का मंगल तिलक कर स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि दिव्या ने अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि गांव की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
लोगों ने दिव्या को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। दिव्या के पिता मास्टर रणबीर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी ने कक्षा 12 तक की पढ़ाई बहादराबाद स्थित बाल सदन स्कूल से की। वर्ष 2014 में विवाह के बाद दिव्या देहरादून चली गई। वहां उन्होंने कोचिंग लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की।
विज्ञापन
लगातार मेहनत और लगन के बाद उन्होंने लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की और पूर्ति निरीक्षक पद पर चयनित हुईं। उन्होंने बताया कि बेटी की सफलता से परिवार के साथ पूरा गांव गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस मौके पर हितेश चौहान, प्रताप प्रधान, शिवम चौहान, भूप सिंह आदि मौजूद रहे।