फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Woman Strangled to Death After Being Sexually Assaulted

Haridwar News: महिला का शारीरिक शोषण करने के बाद गला घोंटकर की थी हत्या

Thu, 09 Jul 2026 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 09 Jul 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Woman Strangled to Death After Being Sexually Assaulted
- नगर कोतवाली क्षेत्र में 28 जून की की थी घटना, मुठभेड़ में पकड़ा एक आरोपी
विज्ञापन

- आरोपी का खुलासा, हरकी पैड़ी से बहलाकर ले गए थे महिला को सुनसान जगह
हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। बुधवार की रात मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए आरोपी ने कबूला है कि वह अपने साथी के साथ महिला को हरकी पैड़ी से बहला-फुसलाकर सुनसान गंगा घाट पर ले गया था। वहां दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद महिला ने पैसे मांगे। रुपये नहीं होने पर विवाद हुआ और महिला की पुलिस में शिकायत की धमकी देने पर दोनों ने चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। फरार की तलाश में टीमें जुटी हैं।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 28 जून को आस्था पथ के पास झाड़ियों में महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होने पर नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दो लोगों को चिह्नित कर तलाश शुरू की गई। इसी बीच बुधवार देर रात दुधियाबंद तिराहे पर चेकिंग के दौरान बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी जिशान निवासी जिगर कॉलोनी, नेहटौर, जिला बिजनौर के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका साथी शाहनवाज अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ 28 जून की सुबह हरकी पैड़ी के पास महिला से मिला था। दोनों उसे बहला-फुसलाकर चंडी चौक के पास गंगा किनारे झाड़ियों में ले गए जहां उसकी सहमति से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में महिला ने पैसों की मांग की। पैसे नहीं होने पर कहासुनी हो गई। महिला के पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर दोनों ने गुस्से में आकर चुन्नी से उसका गला घोंट दिया और चेहरे पर मुक्के मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद महिला के मोबाइल का सिम निकालकर गंगा में फेंक दिया और मोबाइल अपने साथ ले गए। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के साथ पुलिस पर फायरिंग और आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अन्य तथ्यों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed