फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Forced physical relations with woman put chilli powder in her eyes then attacked with a sharp weapon

Haridwar: महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाए...विरोध किया तो आंखों में डाली मिर्च, फिर धारदार हथियार से किए वार

Wed, 14 May 2025 11:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 14 May 2025 11:33 AM IST
सार

आरोपी युवक ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी और लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Forced physical relations with woman put chilli powder in her eyes then attacked  with a sharp weapon
पुलिस ( फाइल फोटो) - फोटो : istock

विस्तार

सिडकुल थाना क्षेत्र में एक महिला को बहला-फुसलाकर कमरे पर ले जाने के बाद दुष्कर्म कर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता की आंखों में मिर्च डालकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल ले जाने पर उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरनगर हाल बहादराबाद निवासी एक युवक ने सोमवार देर रात सिडकुल थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी बहन की शादी एक गांव में हुई थी।
विज्ञापन


पति की मौत के बाद वह छोटे भाई के साथ सिडकुल क्षेत्र में रह रही थी और यहां कंपनी में नौकरी कर रही थी। उसे सहदेवपुर पथरी निवासी रजत परेशान कर रहा था। इस बारे में परिजनों ने रजत के परिवार से बातचीत भी की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। 11 मई उसकी बहन बाजार गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारदार हथियार से किए वार
आरोप है कि इसी दौरान दोपहर रजत उसे बहला-फुसलाकर अपने कमरे पर ले गया। जहां जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी और लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया। जब बेहोश हो गई तो आरोपी ने धारदार हथियार से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गइ।


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra:  यमुनोत्री में बिगड़ी मध्यप्रदेश के श्रद्धालु की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

तब पास में रहने वाले एक युवक ने उसे जिला अस्पताल हरिद्वार पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed