फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Power supply disrupted due to rain and strong winds.

Haridwar News: बारिश और तेज हवा के चलते बिजली आपूर्ति ठप, झेली परेशानी

Sun, 11 Oct 2026 08:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to rain and strong winds.
- जगह-जगह लाइनों में आए फॉल्ट, मध्य हरिद्वार में भी आपूर्ति ने सताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। रविवार को दोपहर से देर शाम तक हुई झमाझम बारिश और तेज हवा ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। ज्वालापुर और आसपास के देहात क्षेत्रों में कई जगह बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, मध्य हरिद्वार में भी बिजली आपूर्ति बाधित होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए।
रविवार दोपहर मौसम बदलने के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके बाद तेज हवा चलने से बिजली की लाइनों में जगह-जगह फॉल्ट आ गए। इसके चलते ज्वालापुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश थमने के बाद कई जगहों पर मरम्मत का कार्य पूरा करने के बाद आपूर्ति सुचारू की गई। उधर, मध्य हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में भी बारिश के दौरान बिजली कटौती होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं।
विज्ञापन

अचानक बिजली गुल होने से घरों के जरूरी काम प्रभावित हुए। बारिश के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को बहाली का इंतजार करना पड़ा। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौधरी ने बताया कि मौसम को देखते हुए एहतियातन शटडाउन लिया जाता है। कई जगहों पर फाल्ट के कारण सप्लाई बंद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed