{"_id":"6824217a77a3352bf20ee0a5","slug":"chardham-yatra-2025-madhya-pradesh-devotees-died-due-to-deterioration-in-health-at-yamunotri-dham-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: यमुनोत्री में बिगड़ी मध्यप्रदेश के श्रद्धालु की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: यमुनोत्री में बिगड़ी मध्यप्रदेश के श्रद्धालु की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
Wed, 14 May 2025 10:28 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट ( उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट ( उत्तरकाशी)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 14 May 2025 10:28 AM IST
सार
यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस जवानों की मदद से श्रद्धालु को जानकीचट्टी चिकित्सालय लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम
- फोटो : सूचना
विस्तार
यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग भैरव मंदिर के पास एक श्रद्धालु की मौत हो गई। धाम में 15 दिनों में यह तीसरी मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दंतपुरा मुरैना मध्य प्रदेश के 60 वर्षीय राजेन्द्र कुमार परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम मां यमुना के दर्शन करने जा रहे थ।
विज्ञापन
भैरव मंदिर के पास अचानक तबीयत बिगड़ी उन्हें पुलिस जवानों की मदद से जानकीचट्टी चिकित्सालय लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Operation Sindoor: कामयाबी का जश्न; भाजपा ने निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा, सीएम बोले-दुनिया ने देखी भारत की ताकत
विज्ञापन
डॉक्टर हरदेव सिंह पंवार के अनुसार उनकी श्रद्धालु की मौत हार्टअटैक से हुई है। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर इससे पहले दो मौतें हो चुकी है।।
