{"_id":"6506f12fd52c94c9590209fd","slug":"will-solve-the-problems-of-e-rickshaw-operators-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-8113-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ई-रिक्शा संचालकों की समस्याएं कराएंगे हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ई-रिक्शा संचालकों की समस्याएं कराएंगे हल
विज्ञापन
फोटो समाचार
हरिद्वार। शिवसेना की दूधाधारी चौक मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास एक बैठक हुई। इसमें राज्य मंडल प्रमुख उत्तराखंड देवेंद्र प्रजापति ने ई-रिक्शा संचालकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान ई-रिक्शा संचालकों ने अपनी समस्याएं उन्हें बताई।
कहा कि उन्हें ई-रिक्शा रेलवे स्टेशन कनखल बस अड्डे तक जाने की इजाजत नहीं दी जाती, अगर यही स्थिति रही तो ई रिक्शा चौराहे पर खड़ी करनी पड़ेगी। हमें सिर्फ एक से दो किलोमीटर का मार्ग दिया गया है। उससे घर का खर्च व ई-रिक्शा की किस्त भी नहीं निकल रही है। प्रजापति ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए जल्द ही यातायात अधिकारियों से मिला जाएगा। जरूरत पड़ने पर जिलाधिकारी के सामने भी समस्या को रखा जाएगा। इसके बाद भी समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर महंत रमेश नाथ, सत्यवीर सिंह राठौड़, प्रशांत प्रजापति रोहताश कुमार, हरिदास ठाकुर सिंह, राजेश कश्यप, विक्रम लाल, राजू सक्सेना, सुंदर सिंह, मनोज कुमार, रजत कुमार, भगत सिंह, बबलू कुमार, दीपक कुमार, अमन कुमार, अखिलेश सिंह, अनिल आदि मौजूद रहे। संवाद