फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Wife accused of making husband disappear, fear of something untoward happening

Haridwar News: पत्नी पर पति को गायब कराने का आरोप, अनहोनी की आशंका

Tue, 06 May 2025 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Wife accused of making husband disappear, fear of something untoward happening
हरिद्वार। रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से 18 मार्च से लापता युवक के परिजनों ने उसकी पत्नी और उसके भाइयों पर गायब कराकर अनहोनी की आशंका जताई है। परिजनों ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। युवक की पहले से ही गुमशुदगी दर्ज है। आरोप है कि गंगनहर कोतवाली के चक्कर काटने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दुष्यंत कुमार पुत्र करण सिंह निवासी ग्राम झबीरन थाना बड़गांव जिला सहारनपुर की तरफ से दी गई शिकायत में बताया गया कि उसका भाई मोहित कुमार उर्फ टिंकू दो साल से सैनिक कॉलोनी रुड़की में अपनी पत्नी रजनी और दो बच्चों के साथ रह रहा था। वह मालवीय चौक रुड़की में बाइक मैकेनिक की दुकान पर कार्य करता था। आरोप लगाया कि किसी अन्य व्यक्ति से बात करने के कारण पति-पत्नी में अक्सर विवाद रहता था। आरोप लगाया कि पत्नी मंगलौर निवासी अपने भाइयों साथ मिलकर लगातार उसे प्रताड़ित कर रही थी। दोनों भाई उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई की थी। 18 मार्च की शाम छह बजे तक भाई अपनी पत्नी के साथ रहा, लेकिन सात बजे अचानक गायब हो गया। संदेह जताते हुए कहा कि उसकी पत्नी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर मोहित को गायब कराते हुए कोई अप्रिय घटना की है। आरोप लगाया कि परिजन लगातार गंग नहर कोतवाली के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed