फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Waterlogging at Bhagat Singh Chowk after the rain.

Haridwar News: बारिश के बाद भगत सिंह चौक पर जलभराव, लगा जाम

Sun, 11 Oct 2026 08:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging at Bhagat Singh Chowk after the rain.
फोटो
विज्ञापन


- टिबड़ी अंडरपास से निकले वाहन, राहगीरों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। रविवार को हुई झमाझम बारिश के बाद भगत सिंह चौक पर जलभराव होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। अंडरपास में पानी भरने के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, वाहन टिबड़ी अंडरपास से होकर पुराना रानीपुर मोड़ से होकर निकले। ऐसे में वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनी रही।
दोपहर से देर शाम तक हुई बारिश के चलते भगत सिंह चौक पर रेलवे पुलिया के नीचे जलभराव होने से एक तरफ से निकलने वाले वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। यहां से रानीपुर मोड़ की तरफ से जाने वाले वाहनों को डायवर्ट करते हुए बैरिकेडिंग कर टिबड़ी अंडरपास की तरफ से भेजे गए। वहीं, रानीपुर मोड़ से भगत सिंह चौक की तरफ आने वाले वाहन भी इसी मार्ग से होकर गुजरते रहे। इसके चलते वैकल्पिक मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन सवारों को जाम से बचने के लिए कॉलोनियों के मार्गों से होकर गुजरना पड़ा। दोनों साइड से वाहन आ जाने के कारण काफी देर तक जाम की स्थिति बनती रही। ऐसे में वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed