फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two kidnapped teenagers found safe, two youths arrested

Haridwar News: दो अपहृत किशोरी सकुशल मिलीं, दो युवक गिरफ्तार

Fri, 28 Nov 2025 05:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 05:07 PM IST
विज्ञापन
Two kidnapped teenagers found safe, two youths arrested
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बहनों को बहलाकर अपहरण कर ले जाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों किशोरी सकुशल ढूंढ़ ली गईं हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि 17 नवंबर को मुजफ्फरनगर निवासी हाल शिवम विहार कॉलोनी सिडकुल के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी दो नाबालिग बेटियों को कोई अज्ञात व्यक्ति बहलाकर ले गया है। इस संबंध में अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच एसआई मीनाक्षी बिष्ट को सौंपी गई।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने तकनीकी और अन्य माध्यमों से सुराग तलाश किए। इसके बाद शुक्रवार को दोनों नाबालिग लड़कियों को सकुशल ढूंढ़ लिया। वहीं घटना में शामिल आरोपी राजा सैनी और संदीप निवासी ग्राम बादशाहपुर थाना मंडावर जिला बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया गया। बयानों के आधार पर मामले में धारा दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धारा की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed