{"_id":"572e391c4f1c1b083f5cdd8c","slug":"truck-collided-with-the-bike-the-policeman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई बाइक, पुलिसकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई बाइक, पुलिसकर्मी की मौत
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 08 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात खड़े ट्रक में बाइक टकराने से पुलिस कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई। नौरंगाबाद निवासी कांस्टेबल रात को घर लौट रहा था। शनिवार शाम राजकीय सम्मान के साथ उसका चंडीघाट श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
दुर्घटना देर रात करीब एक बजे के आसपास की है। नौरंगाबाद निवासी पंकज सैनी (26) टिहरी जिले की मुनिकी रेती थाने में तैनात था। देर रात वह छुट्टी लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह रसियाबड़-गैंडीखाता के बीच पहुंचा। उसकी बाइक राजमार्ग पर खड़े खराब ट्रक से टकरा गई और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर थानाध्यक्ष अनुज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से उसका शव अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। इधर, पुलिसकर्मी की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। एसओ अनुज सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी पंकज सैनी ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन