{"_id":"677828b8ee7e02fee20fd56d","slug":"trains-are-arriving-late-due-to-fog-passengers-are-getting-worried-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-127281-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कोहरे के चलते ट्रेनें पहुंच रहीं देरी से, यात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कोहरे के चलते ट्रेनें पहुंच रहीं देरी से, यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन
हरिद्वार। ठंड में बढ़ते कोहरे के चलते अधिकांश ट्रेनें देरी से चल रहीं हैं। हरिद्वार रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी करीब चार घंटे से अधिक देरी से पहुंची। ऐसे में जिन यात्रियों को ट्रेन से सफर करना है, वह परेशान हो रहे हैं। प्लेटफार्म पर ठहरने की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्री परेशान हैं।
शुक्रवार को चार प्रमुख रूटों की ट्रेनों के देर से चलने के कारण हरिद्वार रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। वहीं वेटिंग रूम में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ने के कारण जगह नहीं मिली। नववर्ष मनाने धर्मनगरी में आए यात्री होटल, आश्रम और धर्मशाला से चेक आउट कर स्टेशन पहुंचे तो उन्हें प्लेटफार्म पर ही समय बिताना पड़ा। यात्रियों को धुंध के बीच ठिठुरन भरी ठंडी हवा के बीच प्लेटफार्म पर समय बिताना पड़ रहा है। परिवार के साथ बच्चे और बुजुर्ग गर्म ऊनी कंबल में लिपटे दिखे।
-- -- -- -- -- -- --
यह ट्रेनें पहुंचे देर से
1413 लिंक एक्सप्रेस करीब दो घंटा 25 मिनट देरी से पहुंची। इसी तरह 19031 योगा एक्सप्रेस 40 मिनट, 148115 गंगानगर एक्सप्रेस एक घंटा, 12171 एलटीटी सुपर फास्ट 4 घंटा 45 मिनट देरी से पहुंची।