फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Traders protest with gas cylinders

गैस सिलिंडरों के साथ व्यापारियों का प्रदर्शन

Tue, 24 Aug 2021 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Traders protest with gas cylinders
उत्तरी हरिद्वार में प्रदर्शन करते महानगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में सिलिंडर के साथ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण करने में सरकार नाकाम हो गई है। रसोई गैस सिलिंडरों की कीमतों ने उपभोक्ताओं का बजट बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते कीमतों का असर बाजार पर पड़ा है। लोगों के जरूरत का हर सामान महंगा हो गया है। गैस पर सब्सिडी खत्म हो गई है। सरकार जनता को राहत देने की बजाय महंगाई का बोझ लाद रही है। सेठी ने कहा कि सरकार निम्न वर्गीय व्यक्तियों को राशन बांटकर लोकप्रियता बटोर रही है। राशन पकाने के लिए गैस भरवाने को पैसे नहीं हैं। सिलिंडर 900 रुपये पहुंच गया है। उज्ज्वला योजना में लाभार्थियों ने सिलिंडर ही भरवाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि पहले लॉकडाउन और फिर कोरोना कर्फ्यू ने व्यापारी वर्ग के सामने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। बच्चों के स्कूलों की फीस, बिजली-पानी के बिल जमा करने तक के पैसे नहीं हैं। बेरोजगारी से आम आदमी हताश हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, नाथीराम सैनी, खड़खेश्वर अध्यक्ष राजेश सुखीजा, धर्मपाल प्रजापति, योगेश अरोड़ा, एसएन तिवारी, मनीष धीमान, विनोद कुमार, दीपक मेहता, हेमंत सुखीजा, अरुण शर्मा, मनोज कुमार, रमित कमती, राजेश शर्मा, शोभित कुमार, आशीष कुमार, हरिओम, अमित कुमार, राजू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed