{"_id":"67b7726a0ccd74c20103fa50","slug":"took-out-batons-from-the-tenant-beat-up-the-landlord-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-129248-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: लेंटर की बल्लियां निकाली, मकान मालिक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: लेंटर की बल्लियां निकाली, मकान मालिक को पीटा
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के लिंटर की बल्लियां निकाल देने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर मकान मालिक को बुरी तरह पीटा गया। घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित ने भीम आर्मी के पदाधिकारी सहित अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में कृष्ण पाल शर्मा निवासी हेत्तमपुर ने बताया कि 19 फरवरी की दोपहर आजाद समाज पार्टी का एक पदाधिकारी अपने साथ पांच-छह लोगों को लेकर उसके निर्माणाधीन मकान पर पहुंच गया। सभी ने लेंटर में लगी बल्लियों को हटाना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि रोकने पर यहां काम कर रहे मिस्त्री और मजदूरों को डराया धमकाते हुए गाली-गलौज की। काम नहीं रोकने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
मकान मालिक ने काम रुकवाने का आदेश मांगा तो सभी ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पार्टी के पदाधिकारी ने काम को शुरू करने के नाम पर 50 हजार रुपये मांगे। पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।