फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   To take revenge of beating, fired from pistol, three arrested

Haridwar News: पिटाई का बदला लेने के लिए तमंचे से झोंका फायर, तीन गिरफ्तार

Sun, 17 Sep 2023 05:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
To take revenge of beating, fired from pistol, three arrested
- सिडकुल थाना क्षेत्र की देर रात की घटना, आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन


- एक साल पहले बहन से छेड़छाड़ को लेकर युवक ने की थी पिटाई

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में युवती से छेड़खानी करने को लेकर हुए विवाद का बदला लेने पहुंचे युवकों ने झगड़ा कर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिसमें युवक बाल-बाल बच गया। गोली चलने से आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। तुरंत मुकदमा दर्ज कर दो घंटे के अंदर ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक फरार होने में कामयाब रहा।

पुलिस के अनुसार, एक साल पहले मोहित उर्फ अभिषेक से विपिन कुमार निवासी थाना शेरकोट जिला बिजनौर यूपी हाल पता सिडकुल की बहन से छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया था। विपिन ने उसकी पिटाई कर दी थी। तब से वह रंजिश रखने लगा था। शनिवार की देर रात मोहित अपने दोस्त विशाल उर्फ फुकरा, हर्ष, देवराज ने घर पर आ गए। गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन

तभी विशाल ने तमंचा निकालकर उस पर फायर झोंक दिया। गनीमत ये रही कि वह बाल-बाल बच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। तभी सभी आरोपी भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि आरोपी मोहित उर्फ अभिषेक निवासी ग्राम गधारोंना थाना मंगलौर हाल किरायेदार पवन रामनगर कॉलोनी सिडकुल, विशाल कुमार उर्फ फुकरा निवासी ग्राम भागूवाला थाना मंडावली जिला बिजनौर हाल किरायेदार कुंवरपाली रामधाम कॉलोनी रानीपुर, हर्ष कुमार उर्फ भाटी निवासी मोहल्ला ब्रह्मपुरी थाना सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा एवं खोखा कारतूस बरामद हुआ है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed