फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Those who want to oppose, do so, the method should be non-violent: Ramdev

जिनको विरोध करना है वो करें, तरीका अहिंसक हो: रामदेव

Mon, 20 Jun 2022 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Those who want to oppose, do so, the method should be non-violent: Ramdev
अग्निपथ योजना के विरोध में देशभर में हो रहे प्रदर्शनों और उग्र आंदोलन के बीच योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि जिनको विरोध करना है वो करें लेकिन अहिंसक तरीका अपनाएं। आंदोलन की गूंज सरकार तक पहुंच चुकी है। सरकार कुछ न कुछ समाधान अवश्य निकालेगी। थोड़ी शांति और धैर्य बनाए रखें।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले पतंजलि वेलनेस सेंटर में सोमवार सुबह योगाभ्यास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में स्वामी रामदेव ने कहा कि योजना में जो भी कमी होगी उसको सरकार दूर कर रही है और करेगी। उन्हाेंने कहा कि राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान किसी भी युवा को नहीं करना चाहिए। देश फूंककर देश की सेवा नहीं हो सकती है।
विज्ञापन

अग्निवीर की सेवा एक दिन की मिले या चार साल की सरकार को निर्धारित करना है। कुछ लोग सेवा को सात साल की होनी चाहिए कह रहे हैं। देश के बुद्धिजीवियों की राय आ चुकी है। विरोध के स्वर भी सत्ता के कानों तक पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि अभी धीरज रखने की आवश्यकता है। इस आंदोलन के स्वर भी गूंज रहे हैं। कुछ न कुछ तो समाधान अवश्य निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी रामदेव ने कहा कि युवा अग्निपथ नहीं योग पथ पर चलें। अग्निपथ से उनका आश्रय देशभर में हिंसक प्रदर्शन और ट्रेनों में आगजनी की घटनाओं से था। उन्होंने कहा कि योग पथ पर चलकर विरोध भी अहिंसक होता है। धर्म, राजनीति, खेती, व्यापार और आंदोलन अहिंसक होना चाहिए। मीडिया में एंकर भी अहिंसक होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed