फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The sword of arrest hangs over father and sons in fraud of Rs 20 lakh

Haridwar News: 20 लाख की ठगी में पिता-पुत्रों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Sun, 02 Mar 2025 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The sword of arrest hangs over father and sons in fraud of Rs 20 lakh
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पहले से कई लोगों को बेचे गए प्लॉट को फिर से धोखाधड़ी करते हुए 20 लाख लेकर बेचने के मामले में आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुकदमे में कूटरचित दस्तावेज बनाने सहित अन्य प्रभावी धाराएं होने के चलते पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर सकती है। जमीन के नाम पर ठगे गए अन्य लोग भी पुलिस के सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाली में झबरेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम लाठरदेवा शेख के रहने वाले प्रवेज आलम पुत्र जान आलम ने असलम, उसकी पत्नी खुर्शीदा, पुत्र कलीम सावेज, भतीजे आसिफ निवासीगण ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर और मो. अकरम निवासी सुभाषनगर रुड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि रुड़की में अकरम के घर पर असलम, उसकी पत्नी खुर्शीदा मिली थी। दोनों ने अपने पुत्र कलीम से मिलवाते हुए 20 लाख में प्लॉट का सौदा किया था। बैनामा उसके नाम कर दिया था।
विज्ञापन

प्लॉट पर पहुंचने पर आसिफ का कूड़ा-कचरा पड़ा मिला था। हटाने की बात पर उसने गाली-गलौज कर धमकी दी थी। बाद में पता चला था कि उसे बैनामा करने से पहले कई लोगों को प्लॉट बेच रखा है। उसे बेचने के बाद फिर कई लोगों को बेच दिया था। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed