{"_id":"6aaa850d359fe5adc50ed92d","slug":"nutrition-education-and-hygiene-kits-distributed-to-workers-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-154062-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: किसानों और श्रमिकों को बांटीं पोषण, शिक्षा व स्वच्छता किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: किसानों और श्रमिकों को बांटीं पोषण, शिक्षा व स्वच्छता किट
विज्ञापन
फोटो
- मंडी समिति परिसर में जनकल्याण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर कृषि उत्पादन मंडी समिति हरिद्वार और श्रमिक कल्याण बोर्ड की ओर से बुधवार को मंडी समिति परिसर में जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों, पंजीकृत श्रमिकों, व्यापारियों और आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और किट वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्यमंत्री लोकेश पाल, विशाल राठौर, सुनील सैनी और कलीम अंसारी ने किया। संचालन प्रदीप आत्रेय ने किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने किसानों और श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी और मंडी सचिव लवकेश कुमार के प्रयासों की सराहना की। आशुतोष शर्मा ने श्रमिकों को किट वितरित कीं।
कार्यक्रम में पंजीकृत श्रमिकों को शिक्षा, पोषण और स्वच्छता किट बांटी गईं। भूमानंद अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। श्रमिक कल्याण बोर्ड की मोबाइल वैन से 44 प्रकार की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। मंडी सचिव लवकेश गिरी ने बताया कि कार्यक्रम दो दिवसीय है। स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान मंडी निरीक्षक वर्षा गुप्ता, शिवमूर्ति सिंह, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार, आशीष कुमार, सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार, श्रम अधिकारी मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।