{"_id":"586d34474f1c1bdd69158fe6","slug":"the-priest-s-fire-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी की आग से झुलसकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुजारी की आग से झुलसकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो बहादराबाद
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुड़की हाइवे पर बने शिव मंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसने से मौत हो गई। पुजारी का कमरा मंदिर की बगल में बना हुआ है। बुधवार की दोपहर कमरे से धुआं निकलता देख रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तुड़वाया तो पुजारी का शव बरामद हुआ। माना जा रहा है कि कमरे में रात के समय आग लगी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हाईवे पर बढ़ेड़ी राजपूतान के पास शिव मंदिर है। मंदिर के पुजारी सुमुक्तानन्द मंदिर के पास बने कमरे में रहते थे। बुधवार की दोपहर मंदिर की बगल में स्थित चमोली रेस्टोरेंट के मालिक अरविंद चमोली ने कमरे से धुआं निकलता देखने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तुड़वाया। कमरे के अंदर आग से सामान झुलसा हुआ औार 55 वर्षीय पुजारी का शव मिला। पुजारी की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस प्रथम दृष्टया मान रही है कि रात के समय शार्टसर्किट से कमरे में आग लगी होगी। आग ज्यादा फैलने पर पुजारी कमरे का दरवाजा नहीं खोल पाए और धुएं में दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
पुजारी सुमुक्तानंद कहां के रहने वाले थे, इस बारे में फिल्हाल कुछ पता नहीं चल पाया है। अलबत्ता पुलिस को पता चला है कि पुजारी सुमुक्तानंद वर्ष 2003 से शिव मंदिर बनाकर यहीं रहते आ रहे थे। वहीं बहादराबाद थाना प्रभारी मनिभूषण श्रीवास्तव का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। पुजारी के परिजनों का पता लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है।