फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The city's top Swplin

स्वप्लिन ने किया शहर टॉप

Sat, 07 May 2016 12:37 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sat, 07 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
The city's top Swplin
हरिद्वार का होनहार - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार। सीआईएससीई से संबद्ध स्वामी हरीहरानंद पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट में बेहतर प्रदर्शन किया। स्कूल में विज्ञान वर्ग के छात्र स्वप्लिन ने 94.4 प्रतिशत अंक पाकर शहर टॉप किया है। वाणिज्य वर्ग में नेहा राजपूत ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज टॉप किया है। विज्ञान वर्ग में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का उद्देश्य इंजीनियर बनता तो वाणिज्य वर्ग के चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना चाहते है।
विज्ञापन


केमिस्ट्री में करियर बनाना चाहते है टॉपर
स्वप्लिन अग्निहोत्री ने साइंस वर्ग में 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर में टॉप किया है। वह केमिस्ट्री से बीएससी कर आगे भी इसी विषय में करियर बनाना चाहते है। उनके पिता अशोक कुमार शर्मा और उनकी माता बेटे की इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने देर रात तक जागकर पढ़ाई की और इस उपलब्धि को प्राप्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी टॉप आने का क्रम जारी रहेगा। स्वप्लिन फिलहाल गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से बीएससी करना चाहते हैं। पढ़ाई के अलावा उनकी खेलों में रुचि है।
विज्ञापन

------------
इंजीनियर बनेगी सौम्या
सौम्या अग्रवाल ने साइंस वर्ग में 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सौम्या ने हिंदी में 96 नंबर प्राप्त किए है। सौम्या का पिता का नाम प्रदीप अग्रवाल निवासी नंदपुरी है। माता का नाम शिक्षिका रुबि अग्रवाल। सौम्या इंजीनियर बनना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बीटेक के बाद करियर
उज्ज्वल गुप्ता ने साइंस वर्ग में 89.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उज्ज्वल के पिता प्रदीप गुप्ता अपना व्यवसाय चलाते है। उज्ज्वल बीटेक कर इंजीनियरिंग में अपना भविष्य बनाना चाहते है, हालांकि अभी कालेज तय नहीं हो सका है।
-------------
वाणिज्य वर्ग
नेहा ने वाणिज्य वर्ग में टॉप
नेहा राजपूत ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज टॉप किया है। वह ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से बीकॉम करना चाहती हैं। वह सीए बनना चाहती है। नेहा ने एकाउंट की कोचिंग की। खेलकूद में कोई रुचि नहीं है। नेहा के पिता चंद्रपाल राजपूत कनखल में सब्जी की दुकान चलाते हैं और माता हेमलता गृहणी है। नेहा का कहना है कि स्वयं की हिम्मत ही प्रेरणा देती है, साथ ही पढ़ाई में उनके माता पिता उनका साथ देते है। नेहा का कहना है कि उनके दादा स्वर्गीय लेखराज का सपना था कि वह कोई मुकाम हासिल कर परिवार का नाम रोशन करें।
 ----------------
बहन की मदद से बढ़ी आगे
दिशा शर्मा ने वाणिज्य वर्ग में 84 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। दिशा के पिता प्रद्युमन सिखौला तीर्थ पुरोहित हैं और माता निर्मल सिखौला गृहणी हैं। निशा सीए बनना चाहती हैं। इस सफलता के लिए दिशा ने एकाउंट की कोचिंग की और अभी वह सीए की तैयारी के लिए कोचिंग कर रही हैं। दिशा की पढ़ाई में मदद उसकी बड़ी बहन ईशा शर्मा करती है, जोकि एमबीए उत्तीर्ण है। दिशा पढ़ाई के साथ खेलकूद में रुचि रखती है।
----------
सीए बनना है उद्देश्य  
ऋतिका खट्टर ने वाणिज्य वर्ग में 81.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। ऋतिका के पिता विनित खट्टर व्यवसायी और माता विनिता गृहणी है। वह चाटर्ड एकाउंटटेंट बनना चाहती है।
----------------
 सॉफ्टवेयर इंजीनियर बना चाहती है ईना
हरिद्वार। दून कम्ब्रिज में इंटर की छात्रा ईना सिंघल ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। अपनी सफलता का श्रेय ईना ने अपने परिजनों और शिक्षकों को दिया है। ईना ने बिना ट्यूशन किए घर पर ही पढ़ाई करके यह मुकाम पाया है। ईना की इस कामयाबी ने परिजनों में खुशी का माहौल है।

ईना  बीटेक करके सॉफ्टवेयर इंजीनियर बना चाहती है। ईना ने गणित में 92, कंप्यूटर  में 98 और भौतिक में 86 अंक प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। ईना पढ़ाई के  साथ-साथ टीवी देखना भी पसंद करती है। दून कम्ब्रिज स्कूल में जुुही ने 82.5  अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया है। वहीं हिमानी ने 79.75,  कामिनी ने 77.75 और ऋचा ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। दून  कम्ब्रिज स्कूल में हाईस्कूल के छात्र सार्थक पंवाल ने 86.6 अंक प्राप्त कर  प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शौरभ ने 84.6 अंक हासिल कर द्वितीय स्थान  प्राप्त किया। अंकित ने 82.8, मंथन ने 82.4 और कृष्णा ने 81.8 प्रतिशत अंक  प्राप्त किया है। दून कम्ब्रिज स्कूल में सीआईएससीई की बोर्ड परीक्षा  में इंटर का परीक्षाफल 98 प्रतिशत और हाईस्कूल का परीक्षाफल 100 प्रतिशत  रहा है। खास बात यह भी है कि इंटर में प्रथम पांच स्थानों पर लड़कियों और  हाईस्कूल में प्रथम पांच स्थानों पर लड़कों का दबदबा रहा है। बोर्ड का रिजल्ट आते हीं छात्रों छात्रों सुखी की लहर दौड़ गई। साइबर  केफे और मोबाइल पर छात्र रिजल्ट देखने में जुुटें रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed