फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Teerth Purohit got support from businessmen

व्यापारियों ने तीर्थ पुरोहितों के आंदोलन को दिया समर्थन

Tue, 22 Sep 2020 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Teerth Purohit got support from businessmen
हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर बह रही अविरल धारा को स्कैप चैनल घोषित करने वाले अध्यादेश निरस्त कर गंगा घोषित करने की मांग को लेकर धरना दे रहे तीर्थ पुरोहितों के समर्थन में व्यापारी भी आ गए हैं। शहर व्यापार मंडल और श्री गुरु गोरक्षनाथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंच तीर्थ पुरोहितों की मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन

मालूम हो कि तीर्थ पुरोहितों ने सोमवार से हरकी पैड़ी पर धरना शुरू कर दिया था। मंगलवार को तीर्थ पुरोहितों ने गंगा का दुग्धाभिषेक और पूजन के साथ आंदोलन को गति देने की हुंकार भरी। तीर्थ पुरोहित सौरभ सिखौला ने कहा कि भाजपा सरकार के पास हरीश रावत सरकार की गलतियों को सुधारने का अवसर है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को करोड़ों गंगा भक्तों की आस्था पर हुए इस कुठाराघात रुपी अध्यादेश को तत्काल वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहित लगातार अपने यजमानों के संपर्क में हैं। सौरभ ने कहा अगर एक सप्ताह के भीतर मांग पूरी न हुई अनिश्चितकालीन धरना तय है। तीर्थ पुरोहित अनमोल वशिष्ठ ने कहा कि तीर्थ पुरोहितों ने 1916 में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। अब फिर से तीर्थ पुरोहित हरकी पैड़ी और मां गंगा को सम्मान वापस दिलाने के लिए आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पराशर ने कहा कि मां गंगा हम सबकी मां है। तीर्थ पुरोहितों की मांग को लेकर पूरा व्यापारी वर्ग उनके साथ है। जल्द मांग पूरी न होने स्थिति में व्यापारी वर्ग भी सक्रिय रूप से धरना प्रदर्शन में शामिल होगा। इस दौरान श्री गुरु गोरक्षनाथ व्यापार मंडल अपर रोड़ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र जैन, अपर रोड़ व्यापार मंडल के महामंत्री अनिल सिंघल, वैभव शिवपुरी, अनिल कौशिक, सरदार रितेश, सचिन कौशिक, सुधीर श्रोत्रिय, सिद्धार्थ त्रिपाठी, हिमांशु ख्याली, नितिन पालीवाल, अभिषेक, सोनू चाकलान, चंदन जगता, धीरज पंचभैया आदि तीर्थ पुरोहित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed