{"_id":"6a368a0070b646148c06bc59","slug":"teenager-attacked-with-a-sharp-edged-weapon-outside-school-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-150399-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: स्कूल के बाहर किशोर पर धारदार हथियार से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: स्कूल के बाहर किशोर पर धारदार हथियार से किया हमला
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोर पर स्कूल के बाहर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, विकास कुमार निवासी आंबेडकर नगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र 18 जून की दोपहर करीब 3:10 बजे प्राथमिक विद्यालय आंबेडकर नगर पहुंचा था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद करीब पांच किशोरों ने उस पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से वार किए, जिससे उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। आरोप है कि जाते समय सभी ने हत्या करने की धमकी दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को रेल चौकी बाजार लाया गया, जहां से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।