{"_id":"6aa30e4bbaecbdc01b0c3d83","slug":"saints-watched-the-film-hanuman-ansh-haridwar-news-c-5-1-drn1046-1063299-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: संतों ने देखी फिल्म हनुमान अंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: संतों ने देखी फिल्म हनुमान अंश
विज्ञापन
सिडकुल स्थित एक मॉल में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज के साथ संतों ने फिल्म हनुमान अंश देखी। संतों ने फिल्म देखने के बाद संतों ने बाबा नीम करोली महाराज के जीवन के विभिन्न प्रसंगों के प्रभावी चित्रण की सराहना की। संतों ने श्रद्धालुओं और आमजन से भी फिल्म देखने की अपील की।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि करोड़ों भक्तों की श्रद्धा के केंद्र बाबा नीम करोली महाराज साक्षात महावीर हनुमान के अवतार थे। फिल्म में उनके जीवन से जुड़े अद्भुत और प्रेरणादायी प्रसंगों को बेहद प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
बाबा नीम करोली महाराज की कृपा से ही कम लागत में बनी यह फिल्म दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रही है। युवा भारत साधु समाज के महामंत्री रविदेव शास्त्री ने कहा कि बाबा नीम करोली महाराज अपने भक्तों पर सदैव कृपा बनाए रखते हैं। फिल्म में उनके जीवन और आध्यात्मिक प्रभाव को जिस तरह से प्रस्तुत किया गया है, वह दर्शकों के लिए प्रेरणादायी है।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर ललितानंद महाराज ने भी फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि बाबा नीम करोली महाराज का जीवन श्रद्धा, सेवा और भक्ति का संदेश देता है। फिल्म के माध्यम से उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों को आमजन तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया गया है। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरि और महंत दर्शन भारती मौजूद रहे ।