फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Chief Secretary reviewed the pace of development works.

Haridwar News: मुख्य सचिव ने परखी 153 करोड़ के विकास कार्यों की रफ्तार

Fri, 11 Sep 2026 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Chief Secretary reviewed the pace of development works.
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न निर्माण स्थलों पर चल रहे करीब 153 करोड़ रुपये के स्थायी प्रकृति के कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता परखी।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता न करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने रोड़ी-बेलवाला से रोशनाबाद होते हुए कनखल और सीसीआर टावर तक कई स्थलों का दौरा किया।इसमें सड़क, पुल, पैदल मार्ग, पेयजल, स्वास्थ्य और पार्किंग जैसी आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को परखा। मुख्य सचिव ने कहा कि कुंभ मेला-2027 में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इसलिए सभी कार्य समय पर पूरे होना आवश्यक है। उन्होंने कार्यों की नियमित समीक्षा और बाधाओं के तत्काल समाधान पर जोर दिया। विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए। निर्माण के दौरान आमजन की सुविधा, यातायात और सुरक्षा मानकों का भी ध्यान रखने को कहा। उन्होंने मेलाधिकारी को परियोजनाओं के स्थायी रख-रखाव का मसौदा शासन को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed