फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Taxi car grabbed by fraud, sued

धोखाधड़ी से टैक्सी कार हड़पी, मुकदमा

Tue, 27 Sep 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:03 AM IST
सार

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से धोखाधड़ी कर टैक्सी कार हड़पने का मामला सामने आया है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Taxi car grabbed by fraud, sued

विस्तार

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से धोखाधड़ी कर टैक्सी कार हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुलनवाज निवासी मोहल्ला कस्साबान ज्वालापुर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसने एक कार को फाइनेंस पर खरीदा था। उसने शहजाद निवासी मुस्तफाबाद पदार्था, पथरी कार को चालक रखा था। आरोप है कि पिछले महीने चालक शहजाद और उसके भाई शहनवाज ने कार को अनुबंध पर देने की बात कहते हुए शेष किश्ते ब्याज फाइनेंसर को जमा करने का वादा किया। उन्होंने 70 हजार नकद दिए, जबकि शेष 3.27 लाख किश्तों में देने की बात कही, लेकिन इसके बाद कोई किस्त जमा नहीं की। टैक्स आदि भी जमा नहीं किया और धोखाधड़ी कर वाहन को भी हड़प लिया। वाहन वापस मांगने पर दोनों भाई जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि आरोपी शहजाद और शहनवाज निवासी मुस्तफाबाद पदार्था, पथरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed