फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Take the double engine with you, or Modi should offer tarpan in the Ganges: Rawat

डबल इंजन को साथ ले जाएं, या गंगा में तर्पण कर दें मोदी: रावत

Sun, 24 Oct 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Take the double engine with you, or Modi should offer tarpan in the Ganges: Rawat
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सरकार जुमलेबाजी और लच्छेदार भाषणों से नहीं चलती है। गरीब और मजदूरों के कल्याण के लिए धरातल पर काम करना होता है। उन्होंने कहा कि इसलिए वह पीएम मोदी जी से कहते हैं कि वह अपने डबल इंजन की सरकार को अपने साथ ले जाएं या फिर गंगा में तर्पण करे दें, ताकि युवाओं को बेरोजगारी और लोगों महंगाई से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन

कनखल स्थित मिश्रा गार्डन में युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने के कार्यक्रम में पहुंचे हरीश रावत ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। महिलाओं को रात को रसोई में गैस बंद करते समय डर सताता रहता है कि कहीं सुबह तक सिलिंडर खत्म न हो जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी डबल इंजन वाली सरकार से अच्छी तो हमारी सिंगल इंजन वाली ही सरकार थी। जिसमें गरीबों को पेंशन और महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब जब भी युवाओं ने कांग्रेस का साथ दिया, तब तब कांग्रेस ने हर चुनाव में परचम लहराया है। चाहे वह काल इंदिरा गांधी का रहा हो या फिर राजीव गांधी का। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आह्वान पर भी कांग्रेस ने 2004 और 2009 में युवाओं के बल पर केंद्र में सरकार बनाई। अब फिर से समय बदल रहा है। युवा कांग्रेस के साथ बड़ी संख्या में जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 में न केवल उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनेगी, बल्कि 2024 में भी केंद्र में कांग्रेस की सरकार बननी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार आते ही युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रदेश के सभी सरकारी पदों को पहले ही साल में भर दिया जाएगा। इसके बाद हर साल दस फीसदी नए पद सृजित करके युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा। रसोई गैस पर महिलाओं को प्रति सिलिंडर दो सौ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने करीब दो सौ युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रदेश की आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर सतपाल ब्रह्मचारी, शूरवीर सिंह सजवाण, विरेंद्र रावत, यश मिश्रा, राम सिंह सैनी, राव आफाक, पार्षद अनुज सिंह, तेल्लूराम, राजबीर सिंह चौहान, दिनेश दूबे, संतोष चौहान, महेश प्रताप राणा, विपिन पेवल, रवि बहादुरप, तेज प्रकाश साहू, अनिल भाष्कर, आकाश भाटी, विभाष मिश्रा, पुरुषोत्तम शर्मा, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

सबकी चाहत हरीश रावत गीत पर मुस्कराए
कांग्रेस ने अब तक अपना मुख्यमंत्री के दावेदार का चेहरा घोषित नहीं किया है। इसके बाद भी मंच पर पार्टी समर्थक ने एक गीत गाया। गीत के बोल थे ‘सबकी चाहत हरीश रावत’। गीत के बोल सुनकर हरीश रावत भी मंद-मंद मुस्कराते रहे। हालांकि वह चुपचाप बैठे रहे और कुछ नहीं बोले। हरिद्वार सीट से कांग्रेस के दावेदार सतपाल ब्रह्मचारी ने भी हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, हरीश रावत जैसा हो और हरीश रावत होंगे सीएम जैसी बातें अपने संबोधन में कही। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद थे। इसके बाद भी पूरे कार्यक्रम में हरीश रावत के नारे गूंजते रहे। जिससे पूरा कार्यक्रम हरीश रावत पर केंद्रित दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed