फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Submit claims for Forest Officer in a week

वनाधिकारी के लिए एक सप्ताह में प्रस्तुत करें दावे

Fri, 24 Sep 2021 01:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Submit claims for Forest Officer in a week
एसडीएम पूरण सिंह राणा ने वनाधिकार के लिए एक सप्ताह में दावे प्रस्तुत करने का समय दिया। उन्होंने कहा कि तथ्य आधारित दावे मिलने पर लाभार्थियों को वनाधिकार का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील हरिद्वार में अनुसूचित जाति और अन्य परंपरागत वन निवासी वनाधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत हुई बैठक में वनों में रहने वाले वन गुर्जरों की समस्याओं और उन्हें मूलभूत आवश्यकताओं से जोड़े जाने के संबंध में चर्चा की गई। ग्रामीण अमीचंद ने खता चिड़ियापुर रेंज के कुल 19 दावे और ग्राम सिम्मल स्रोत रसियाबड रेंज के 102 दावे प्रस्तुत कर वनाधिकार मांगे, जो वनाधिकार पर विचार को रख लिए गए।
विज्ञापन

ग्राम नोकी दासोवाली श्यामपुर रेंज के दावे अपूर्ण होने के कारण प्रस्तुत नहीं किए गए। दावे पूर्ण कर प्रस्तुत किए जाने के लिए वन ग्राम के सदस्यों की ओर से एक सप्ताह के समय की मांग गई। जिसमें उपजिलाधिकारी की ओर से समय देते हुए दावे पूर्ण करने के साथ ही संबंधित ग्रामों की वंशावली बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में वन विभाग से उप प्रभागीय वनाधिकारी खुशाल सिंह रावत, रेंजर विनय राठी, कुलदीप सिंह पंवार, नेम सिंह, सर्वेयर हरीश ध्यानी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी शालिनी बलोदी, सहायक विकास अधिकारी राजबीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed