फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Stolen phone from train and withdrew Rs 4.78 lakh online, accused arrested

Haridwar News: ट्रेन से फोन चोरी कर ऑनलाइन निकाले 4.78 लाख, आरोपी धरा

Fri, 25 Oct 2024 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Stolen phone from train and withdrew Rs 4.78 lakh online, accused arrested
हरिद्वार। हरिद्वार जीआरपी ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से मोबाइल चोरी करने के बाद यूपीआई के जरिये 4.78 लाख की रकम निकालने के मामले का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनी ट्रांसफर वालों से पैसे लेकर अपने खाते में जमा करने के बाद ऑनलाइन गेमिंग से जुए में लगाता था। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग जगहों पर 20 से ज्यादा चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। जीआरपी ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसपी जीआरपी सरिता डोबाल ने बताया कि बीते 14 अक्तूबर को लता श्रीवास्तव पत्नी सतीश कुमार श्रीवास्तव निवासी शाहजहांपुर यूपी का हरिद्वार रेलवे स्टेशन से मोबाइल फोन, आधार कार्ड, डायरी, 20000 रूपये चोरी हो गए थे। मुकदमा दर्ज एसओ अनुज सिंह और जीआरपी एसओजी प्रभारी अशोक कुमार की अगवाई में टीम गठित कर खुलासे में लगाई गई। शुरूआती पड़ताल में पता चला कि चोर ने महिला के दो बैक खातों से यूपीआई के जरिये से चार लाख 78 हजार 900 रूपये निकाले हैं। आरोपी को चिह्नित कर धरपकड़ शुरू की गई।
विज्ञापन


एसपी सरिता डोबाल ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी राहुल सोनी पुत्र शिव कुमार निवासी महामाया नगर, इंदिरा नगर थाना गाजीपुर लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चोरी के बाद मोबाइल से सिम निकाल कर सिम, आधार कार्ड, एटीएम, यूपीआई, पिन का इस्तेमाल कर सिम को अपने मोबाइल में डाला। फिर यूपीआई आईडी बनाकर नया ट्रांजेक्शन पासवर्ड बनाया। फिर यूपीआई के जरिये विभिन्न खातों से 478900 रुपये निकाले। पैसे निकालकर अपने खातों में डालकर ऑनलाइन गेमिंग एप से जुए में कुछ रकम खर्च कर दी। कुछ से खरीदारी कर ली। आरोपी के कब्जे से 32000 रुपए, एक सोने की चेन बरामद हुई। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed