{"_id":"614381ed8ebc3eb7813ed628","slug":"sticks-and-sticks-went-on-taking-photos-of-women-haridwar-news-drn3906085148","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की फोटो खींचने पर चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की फोटो खींचने पर चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक कार्यक्रम में डांस कर रही महिलाओं के फोटो खींचने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद जमकर लाठी डंडे चले। पांच लोग घायल हो गए। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव नसीरपुर कलां में बुधवार की रात को आत्माराम के घर पर धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान घर के आंगन में महिलाएं डांस कर रही थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि दो युवक मोबाइल से महिलाओं के फोटो खींचने लगे। जिसका विरोध करने पर मामला तूल पकड़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और उनमें लाठी डंडे चल गए। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बृहस्पतिवार की सुबह बजरंग दल के जिला संयोजक जिवेंद्र तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष दीपक कठैत से मिलकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। बजरंग दल के कार्यकर्ता गांव में जाकर पीड़ित परिवार से भी मिले।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया आत्माराम ने तहरीर देकर दूसरे पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरोपी कालू हसन, बहादुर हसन, जहीर हसन, दिलावर, शाकिब, गुलशन, सलमान, मोमिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।