{"_id":"9daca7a52e008db15936bda4e50d79a9","slug":"state-chief-pramod-ferry-gaze-from-brackish-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश अध्यक्ष ने प्रमोद खारी से फेरी निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रमोद खारी से फेरी निगाहें
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद खारी जेल क्या गए पार्टी ने भी उनसे आंखें फेर ली है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रमोद खारी को प्रवक्ता पद से हटा दिया है। साथ ही अन्य कार्रवाई करने के लिए उनका प्रकरण पार्टी की अनुशासन समिति के पास भेजा है।
विज्ञापन
शिवालिकनगर में रहने वाले कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद खारी पर आरोप है कि उन्होंने अपने पिता, भाई, चालक और अन्य समर्थकों के साथ मिलकर घर के सामने पार्क में खेल रहे बच्चों के साथ बुधवार की रात मारपीट की थी। इस मामले में प्रमोद उनके पिता, भाई और अन्यों के खिलाफ मारपीट तथा एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा रानीपुर कोतवाली में दर्ज है। बृहस्पतिवार को कचहरी में गए प्रमोद खारी और उनके साथी सुरेश मोहन को मारपीट के बाद वकीलों ने पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह हरिद्वार आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के सामने कुछ पदाधिकारियों ने खारी का मामला उठाया। किशोर उपाध्याय ने पूरी जानकारी ली और इसके बाद प्रमाद खारी को प्रवक्ता पद से हटा दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि खारी के आचरण को लेकर मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। अभी उनका मामला अनुशासन समिति के पास भी भेजा गया है। समिति जो भी निर्णय लेगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन