{"_id":"6123e39d8ebc3e7a1e6ff9bb","slug":"small-traders-took-out-a-march-on-foot-haridwar-news-drn3882901151","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु व्यापारियों ने पैदल मार्च निकाला, प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु व्यापारियों ने पैदल मार्च निकाला, प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। चित्रा सिनेमा के सामने से पूर्व में हटाए गए फड़ एवं खोखा व्यापारियों ने सोमवार को पुनर्वास की मांग को लेकर लघु व्यापार सेवा समिति के आह्वान पर तुलसी चौक से नगर निगम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस बीच लघु व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने सहायक नगर आयुक्त तनवीर सिंह मारवाह को ज्ञापन सौंपा।
लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि चित्रा सिनेमा के सामने से हटाए गए व्यापारियों को वेंडिंग जोन में व्यवस्थित किया जाए। वेंडिंग जोन में मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएं। लघु व्यापार सेवा समिति के अध्यक्ष चोखे लाल ने कहा 19 अगस्त 2010 को प्रशासन ने चित्रा सिनेमा, रेलवे रोड स्थित खोखा मार्केट के लघु व्यापारियों को जबरन हटा दिया। 2016 में उत्तराखंड सरकार ने रेहड़ी पटरी आजीविका मिशन के दृष्टिगत फेरी नीति नियमावली घोषित की। कहा कि फेरी नीति नियमावली के तहत चित्रा सिनेमा रेलवे रोड पर ही खोखा मार्केट के लघु व्यापारियों को पुन: स्थापित कर स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाया जाए।
इस मौके पर लघु व्यापारियों ने पैदल मार्च निकालकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान अशोक चड्ढा, काशीराम ननकनी, गौरव कालरा, रामनाथ, दीपक अरोड़ा, विकास चंद्रा, प्रदीप जाटव, तिलकराज, राजकुमार, बलराम शर्मा, सुमित कौशिक, सन्नी जाटव, घनश्याम, गुलशन चड्ढा और विकास कुमार मौजूद रहे।