{"_id":"688a708994bc2ecad50199eb","slug":"sit-takes-former-bjp-woman-leader-and-her-lover-to-agra-haridwar-news-c-5-1-gkp1010-751598-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पूर्व भाजपा महिला नेता, उसके प्रेमी को आगरा ले गई एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पूर्व भाजपा महिला नेता, उसके प्रेमी को आगरा ले गई एसआईटी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पूर्व भाजपा महिला नेता और उसके प्रेमी को विशेष जांच दल (एसआईटी) बुधवार की सुबह आगरा लेकर रवाना हो गई। दोनों आरोपियों को आगरा के उस होटल में ले जाया जाएगा, जहां महिला नेता की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप है। यहां होटल में एंट्री और मोबाइल डेटा सहित अन्य साक्ष्य जुटाने के बाद टीम वृंदावन जा सकती है।रानीपुर पुलिस ने बीते चार जून को नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म कराने के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व नेता और उसके प्रेमी सुमित पटवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके दोस्त शुभम को पांच जून को जेल भेजा था। आरोप था कि महिला नेता ने अपने प्रेमी व उसके दोस्त से बेटी से ही सामूहिक दुष्कर्म कराया था। घूमने के बहाने आगरा और वृंदावन ले जाकर वहां भी होटल में दुष्कर्म करने का आरोप था। महिला के पति ने ही मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में एसपी सिटी पंकज गैरोला की अगुवाई में एसआईटी भी गठित कर दी गई थी।
मंगलवार की सुबह कोर्ट के आदेश पर एसआईटी की टीम जेल में बंद महिला और उसके प्रेमी को तीन दिन के रिमांड पर बाहर लेकर आई थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो पहले दिन उससे पूछताछ कर स्थानीय स्तर पर साक्ष्य जुटाए गए। बुधवार की सुबह टीम उसे आगरा ले गई।
मंगलवार की सुबह कोर्ट के आदेश पर एसआईटी की टीम जेल में बंद महिला और उसके प्रेमी को तीन दिन के रिमांड पर बाहर लेकर आई थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो पहले दिन उससे पूछताछ कर स्थानीय स्तर पर साक्ष्य जुटाए गए। बुधवार की सुबह टीम उसे आगरा ले गई।
विज्ञापन