फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accusation of rape following friendship on Instagram

Haridwar News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Accusation of rape following friendship on Instagram
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में इंस्टाग्राम के जरिये नाबालिग से संपर्क करने के बाद उसके घर पहुंचकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को इंस्टाग्राम पर अजय उर्फ गोलू निवासी नारायणवाला थाना रेहड जिला बिजनौर ने संदेश भेजा था। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत होने लगी थी। आरोप है कि 24 मई को युवक ने किशोरी से मिलने की इच्छा जताई और बताया कि वह हरिद्वार अपने भाई के पास आया हुआ है। उसने किशोरी से घर का पता मांगा।
विज्ञापन

परिजनों के घर पर नहीं होने का पता चलने पर दबाव बनाकर पता लेकर वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने किशोरी को डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। मोबाइल से फोटो व वीडियो बना लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध पर उसे धमकाया कि घटना के बारे में किसी को बताने या पुलिस कार्रवाई पर फोटो और वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर देगा। आरोप है कि लगातार सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल की धमकी देता रहा। 15 सितंबर की शाम किशोरी को रोता देखकर मां ने वजह पूछी। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में बुधवार शाम प्राथमिकी दर्ज कर ली। बृहस्पतिवार को आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed