नसीरपुर कलां में भट्टा बस्ती में एसडीएम पूरण सिंह राणा ने ग्रामीणों की समस्या सुनीं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में जलभराव की समस्या प्रमुखता से उठाई। एसडीएम ने समस्या को जल्द दूर कराने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि नसीरपुर कलां में भट्टा बस्ती में पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव हो रहा है। जलभराव और गंदे पानी के चलते मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। गंदे पानी से उठने वाली बदबू और मक्खी मच्छरों के कारण ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। बरसात के दिनों में घरों में पानी घुस जाता है। इस मामले में एक ग्रामीण ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इस दौरान चकबंदी हल्का लेखपाल सुनील कुमार, ग्राम विकास अधिकारी विनोद मिश्रा, ग्राम पंचायत अधिकारी अमित सैनी, पूर्व प्रधान श्यामलाल राठौर, इसरार, इमरान, फैय्याज आदि मौजूद रहे। संवाद