फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Save energy Shantikunj respect

ऊर्जा बचाने के लिए शांतिकुंज को सम्मान

Tue, 10 May 2016 12:13 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Tue, 10 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। ऊर्जा बचत के लिए विशेष कार्य करने पर शांतिकुंज को केन्द्रीय ऊर्जा एवं कोल मंत्री पीयूष गोयल ने शांतिकुंज को कंसंट्रेटिंग टेक्नोलॉजी एण्ड सोलर कुकर्स अवार्ड से नवाजा। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में यह अवार्ड  शांतिकुंज को दिया गया।  यह अवार्ड शांतिकुंज की ओर से प्रतिनिधि के रूप में सुधीर श्रीपाद ने लिया। इस दौरान  केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अगर एक संस्था कम से कम आठ संस्थाओं को और एक व्यक्ति आठ व्यक्तियों को इस जागरूकता अभियान से जोड़े, तो बहुत जल्दी ऊर्जा बचत के  क्षेत्र में भारत को प्रगतिशील देश के रूप में जाना जायेगा।

विज्ञापन

     गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि आने वाले समय में  शांतिकुंज के साथ-साथ देवसंस्कृति विश्वविद्यालय भी सौर ऊर्जा के क्षेत्र  में विशेष भूमिका निभाएगा। इसकी तैयारी हो रही है। यहाँ बताते चलें कि  सुधीर श्रीपाद शांतिकुज प्रतिनिधि के रूप में अवार्ड लेने गये थे। उन्होंने  शांतिकुंज एवं देवसंस्कृति विवि में हो रहे गैर परंपरागत ऊर्जा के उपयोग  पर मंत्री श्री गोयल व मंत्रालय के सचिव डॉ. उपेन्द्र त्रिपाठी आदि अतिथियों  को विस्तृत जानकारी दी। यहां नियमित रूप से योग, कुटीर उद्योग, संगीत, पौरोहित्य जैसे कई विषयों के प्रशिक्षण शिविर नि:शुल्क चलते हैं, जिसमें हजारों की संख्या में लोग भागीदारी करते हैं। उनके भोजन, आवास आदि की व्यवस्था भी नि:शुल्क होती है। इन प्रशिक्षणार्थियों के लिए भोजन बनाने हेतु सौर ऊर्जा का उपयोग किया जाता है जिससे एलपीजी गैस एवं लकड़ी की बड़ी मात्रा में बचत हो रही है। साथ ही सीएसटी प्रणाली को प्रभावशाली रूप से उपयोग करने में शांतिकुंज ने एक विशेष पहल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed