{"_id":"6b042b616d8821ba9203ad96","slug":"sagar-from-faridabad-finished-first-in-the-800-meter-race-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-156990-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 800 मीटर दौड़ में फरीदाबाद के सागर सैनी रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 800 मीटर दौड़ में फरीदाबाद के सागर सैनी रहे प्रथम
विज्ञापन
फोटो
- दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में शुरू हुई ओपन नेशनल एथलेटिक मीट
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में बालक वर्ग की ओपन नेशनल एथलेटिक मीट शुरू हुई। इसमें 40 डीपीएस विद्यालयों के लगभग 350 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि भेल के महाप्रबंधक नरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि खेल स्वस्थ जीवन का आधार है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का विशेष महत्व है। कहा कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।
पहले दिन 100 मीटर दौड़ के क्वालिफाइंग राउंड में डीपीएस विशाखापट्टनम के पी. संमुख फरीदाबाद के विहान खन्ना, आगरा के अभय प्रताप, दुलियाजान के अनुकरण, नाचाराम के रेहांश, बाल्को के अर्थव अग्रवाल, मथुरा रोड के दारिम अहमद और भोपाल के प्रीत चौधरी ने फाइनल में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन
400 मीटर दौड़ के क्वालिफाइंग राउंड में डीपीएस फरीदाबाद के सागर सैनी, वसंत कुंज के अनिकेत, मेरठ के आदित्य, दुलियाजान के आदित्य, बाल्को के विकल्प, ग्रेटर नोएडा के आदित्य चौहान, सिद्धार्थ विहार के अंतरिक्ष और भोपाल के सिद्धार्थ डामर ने फाइनल के लिए अपना स्थान पक्का किया।
800 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले में डीपीएस फरीदाबाद के सागर सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीपीएस दुर्ग के इशांत कुमार द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि, आजाद नगर के शान पंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में डीपीएस फरीदाबाद के देव ने प्रथम स्थान हासिल किया। डीपीएस दुर्ग के जाविन धनवानी द्वितीय और डीपीएस दुर्गापुर के सौमाल्य देशमुख तृतीय स्थान पर रहे।