फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Reached the figure of 358 dengue patients

358 पर पहुंचा डेंगू के मरीजों का आंकड़ा

Sat, 05 Oct 2013 12:59 AM IST
अमर उजाला,हरिद्वार
अमर उजाला,हरिद्वार Updated Sat, 05 Oct 2013 12:59 AM IST
विज्ञापन
Reached the figure of 358 dengue patients

जिले में डेंगू काबू होने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू के सामने स्वास्थ्य विभाग की सभी तैयारी फेल होती नजर आ रही हैं। जिले में हर दिन डेंगू के मरीजों का आंकड़ा ऊपर ही जा रहा है। शुक्रवार को 22 नए मरीज आने के बाद जिले में डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 358 पहुंच गयी।

विज्ञापन


22 नए मरीजों में सात मरीज रूड़की में और 15 हरिद्वार में पाए गए। रुड़की में भी डेंगू दिनोंदिन पैर पसार रहा है। हरिद्वार में डेंगू से बचाव के लिए लगभग एक पखवाड़े पूर्व तो जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से बैठकें की गई थी। शहर में एक दो दिन दवाइयों का छिड़काव भी हुआ था। लेकिन वह भी दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से डेंगू से बचाब के लिए रेलवे स्टेशन पर लगाया गया फ्लेक्स भी महज 15 दिनों में ही हटवा दिया गया है। शहर में डेंगू बुखार से संबंधित फिजीशियन न होने  से भी दिक्कत आ रही है। शासन की ओर से हरिद्वार पैर पसार रहे डेंगू बुखार को हल्के में लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहाती क्षेत्रों में हालात और भी बदत्तर हैं, वहां न तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से न तो बचाव के उपाय सुझाए जा रहे हैं और न ही छिड़काव किया जा रहा है। जिले का स्वास्थ्य विभाग भी बजट का रोना रो रहा है। जबकि डेंगू से बचाव के लिए शासन की ओर से आकस्मिक बजट उपलब्ध होना चाहिए था।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजेश गुप्ता ने बताया कि डेंगू के 22 मामले नए प्रकाश में आए हैं जिसमें सात रुड़की से और 15 हरिद्वार से आए हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू बुखार को काबू करने के उपाय किए जा रहे हैं।

रुड़की में छह और मरीज डेंगू के मिले
शहर और आसपास के क्षेत्रों में डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। शुक्रवार को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए आए छह लोगों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण पाए गए हैं। अब क्षेत्र में संभावित मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

हरिद्वार, सुल्तानपुर, लक्सर के बाद अब डेंगू रुड़की में कहर बरपाने लगा है। हर रोज नए मरीज सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को छह संभावित मरीज सिविल अस्पताल पहुंचे थे। शुक्रवार को भी काफी संख्या में जांच के लिए पहुंचे मरीजों में से छह में डेंगू के लक्षण पाए गए।


एसीएमओ डा. केसी ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को मनोज हाल निवासी पुरानी तहसील, आहिस्ता निवासी माधोपुर, रशीद अंसारी निवासी रुड़की, विवेक निवासी शेखपुरी रुड़की, जुल्फकार निवासी रसूलपुर, निशु निवासी रुड़की की जांच के बाद डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले हैं। उन्होंने बताया कि रुड़की और आसपास के गांवों में विभाग की टीम लगाकर सर्वे किया जा रहा है। बुखार पीड़ितों के नमूने लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed